नैनीताल यात्रा

चित्र
  नैनीताल यात्रा: नैनीताल में घूमने लायक सभी जगहों की पूरी जानकारी नैनीताल सिर्फ़ एक हिल स्टेशन नहीं है, बल्कि यह झीलों, मंदिरों, पहाड़ों, व्यू पॉइंट्स और शांति से भरा एक पूरा अनुभव है। अगर आप पहली बार नैनीताल जा रहे हैं और चाहते हैं कि कोई भी जगह छूटे नहीं, तो यह ब्लॉग आपके लिए Complete Travel Guide है। 🚆 काठगोदाम: यात्रा की शुरुआत काठगोदाम रेलवे स्टेशन नैनीताल का प्रवेश द्वार है। दिल्ली, लखनऊ और अन्य बड़े शहरों से यहाँ सीधी ट्रेन मिल जाती है।       • समय : दिल्ली से काठगोदाम 7-8 घंटे [ रेल यात्रा ] स्टेशन के बाहर टैक्सी और बस आसानी से मिल जाती हैं। नोट : 1. ज्यादा सुबह यात्रा करते हैं या रात्रिकालीन में तो इसका ध्यान रखे की चालक मानसिक रूप से स्वस्थ तथा अनुभवी चालक होना चाहिए ताकि यात्रा में जोखिम का खतरा कम रहे । कोशिश करें की यात्रा दिन में करें।  2. उल्टी करने वालें व्यक्ति यात्रा शुरू करने से पहले उल्टी नहीं होने वाली दवाई आधा घंटा पहले खाकर । बिना डरें यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं।  🛕 1. कैंची धाम (Neem Karoli Baba Mandir) काठगोदाम से निकलते ही रास...

ऋषिकेश यात्रा गाइड:

 

हरिद्वार से एक घंटे में पहुँचें आध्यात्मिक शांति और एडवेंचर की भूमि ऋषिकेश, उत्तराखंड में गंगा नदी के किनारे बसा एक पवित्र और सुंदर नगर है। यह हरिद्वार से लगभग एक घंटे की दूरी पर स्थित है और आप यहाँ देहरादून से भी आसानी से पहुँच सकते हैं।



ऋषिकेश क्यों है खास?


ऋषिकेश को “विश्व की योग नगरी ” कहा जाता है। यहाँ एक ओर अध्यात्म और शांति का अनुभव होता है, वहीं दूसरी ओर आप रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और कैंपिंग जैसे रोमांचक अनुभव भी ले सकते हैं।


ऋषिकेश कैसे पहुँचें?


हरिद्वार से दूरी: लगभग 25 किलोमीटर,  हरिद्वार रेलवे स्टेशन के पास बस स्टैंड है।  वहाँ से ऑटो और टैक्सी सुविधा मिल जायेगा।


देहरादून से दूरी: लगभग 45 किलोमीटर
निकटतम हवाई अड्डा: जॉलीग्रांट एयरपोर्ट (देहरादून)
यहाँ तक आप बस, टैक्सी, ट्रेन या फ्लाइट से आसानी से पहुँच सकते हैं।


ऋषिकेश आने का सही समय :-


ऋषिकेश घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून तक है। इस दौरान मौसम खुशनुमा होता है और बारिश या भूस्खलन का खतरा नहीं रहता। जुलाई से सितंबर तक का समय मानसून का होता है, इस दौरान यात्रा करना थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है। ध्यान रखे इस समय रिवर राफ्टिंग और कैपिंग बंद रहता है।

   


ऋषिकेश के प्रमुख दर्शनीय स्थल (तस्वीर सुझावों सहित)


1. लक्ष्मण झूला


गंगा नदी पर बना यह लोहे का पुल ऋषिकेश की पहचान है।

2. त्रिवेणी घाट


गंगा आरती का भव्य दृश्य, हर शाम सैकड़ों दीपों से गंगा की पूजा होती है।📷 तस्वीर : 




3. नीलकंठ महादेव मंदिर


भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर पहाड़ियों में स्थित है।

4. बीटल्स आश्रम (चौरासी कुटिया)


जहाँ बीटल्स बैंड ने साधना की थी, आज यह ध्यान और ग्रैफिटी आर्ट का स्थल है।

5. रिवर राफ्टिंग और कैंपिंग


गंगा की लहरों के साथ रिवर राफ्टिंग और तटों पर कैंपिंग का अद्भुत अनुभव।

6. परमार्थ निकेतन 

7. राम झूला और सीता झूला






यात्रा योजना को आसान बनाने के सुझाव :- 


• सुबह जल्दी निकलें ताकि ट्रैफिक से बच सकें
•  होटल और राफ्टिंग कैंप पहले से बुक करें
•  मानसून में यात्रा से बचें
•  स्थानीय गाइड से सहायता लें
• आश्रम में व्यवस्था अच्छा और सस्ता मिलता है। पहले बुक करें।

[आप अपना सुझाव कमेंट बॉक्स में या कंटेक्ट बॉक्स में दे सकते हैं। ]

हरिद्वार यात्रा का विवरण निचे दिये गये लिंक पर क्लिक कर के देख सकते हैं। 

https://hindiinworldno1.blogspot.com/2024/08/blog-post.html

धन्यवाद ! 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत में अधिकतर कृषकों के लिए कृषि जीवन - निर्वाह का एक सक्षम स्त्रोत नहीं रही हैं । क्यों ?

डिजिटल गर्ल फ्रेंड( Digital Girlfriend )

शिक्षा का राजनीतिकरण (Politicization Of Education)

किसानों के बिना न्यू इंडिया का सपना अधूरा है ।