नैनीताल यात्रा
हाल ही में राजस्थान हाईकोर्ट ने सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा को धांधली और पेपर लीक के आरोपों के चलते रद्द कर दिया। यह फैसला लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा झटका है, जिन्होंने दिन-रात मेहनत करके इस परीक्षा की तैयारी की थी। तो वही कुछ छात्रों को इसका फ़ायदा भी होगा की परीक्षा दोबारा पारदर्शी तरीके से कराया जायेगा।
पैरवी और लोकसेवा आयोग में साठगांठ से बने छात्रों को बाहर करना बहुत जरूरी था क्योंकि इसके कारण ईमानदार और मेहनती छात्र जो पढ़ के अच्छे नंबर लाए थे। कही न कही वो छात्र मेरिट लिस्ट से बाहर हो गयें थे।
यह घटना कोई पहली बार नहीं हुई है। पिछले कुछ सालों में राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में सरकारी भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक और धांधली की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। चाहे वो टीचर भर्ती परीक्षा हो, पुलिस भर्ती हो या SSC और अन्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएँ—हर जगह से धांधली की खबरें आती रहती हैं।
अब सवाल यह है कि परीक्षाओं में बार-बार धांधली क्यों होती है? इसका असर सबसे ज्यादा किस पर पड़ता है? और इसे रोकने के लिए समाधान क्या हो सकते हैं? आइए विस्तार से समझते हैं।
आजकल बड़े पैमाने पर ऐसे गिरोह सक्रिय हैं जो पैसे लेकर परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र लीक कर देते हैं। ये माफिया तकनीकी सिस्टम तक को हैक कर लेते हैं और छात्रों को मोटी रकम में पेपर बेचते हैं। इनका सांठगांठ आयोग के सदस्य और अध्यक्ष तक रहता है।
कई बार परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी के कर्मचारी या अधिकारी ही गड़बड़ी में शामिल पाए जाते हैं। सुरक्षा में ढील और जिम्मेदारी की कमी धांधली का बड़ा कारण है।
धांधली करने वाले माफियाओं को कई बार राजनीतिक या प्रभावशाली लोगों का संरक्षण मिलता है। पैसों के लेन-देन और भ्रष्टाचार के कारण सिस्टम कमजोर हो जाता है।
ऑनलाइन परीक्षा में सर्वर हैकिंग, फर्जी ID से एग्जाम देना, प्रॉक्सी उम्मीदवार बैठाना—ये सब तकनीकी खामियाँ धांधली को आसान बना देती हैं।
दुर्भाग्य से कुछ छात्र भी मेहनत की बजाय पैसे देकर पेपर खरीदने की सोच लेते हैं। ऐसे लोग माफियाओं को और ताकतवर बनाते हैं।
राजस्थान की SI भर्ती परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल हुए थे। कई उम्मीदवारों ने सालों की मेहनत और समय लगाया। लेकिन धांधली के आरोपों के चलते जब हाईकोर्ट ने परीक्षा को ही रद्द कर दिया, तो युवाओं में गुस्सा और निराशा दोनों बढ़ गए।
कई छात्रों का कहना है कि हर बार परीक्षा रद्द होने से उनका करियर, उम्र सीमा और मानसिक स्थिति बुरी तरह प्रभावित होती है।
राजस्थान SI भर्ती परीक्षा का रद्द होना केवल एक परीक्षा की कहानी नहीं है, बल्कि यह पूरे देश की भर्ती प्रणाली का सच है। जब तक कड़ा कानून, ईमानदार राजनीतिक इच्छाशक्ति और सिस्टम में पारदर्शिता नहीं लायी जाएगी, तब तक युवाओं के सपनों के साथ खेल होता रहेगा।
अब समय आ गया है कि सरकार और समाज मिलकर यह सुनिश्चित करें कि भविष्य की कोई भी परीक्षा धांधली की भेंट न चढ़े और हर मेहनती छात्र को उसकी योग्यता का सही हक मिलें ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thanks for visiting blog and comment .