नैनीताल यात्रा

चित्र
  नैनीताल यात्रा: नैनीताल में घूमने लायक सभी जगहों की पूरी जानकारी नैनीताल सिर्फ़ एक हिल स्टेशन नहीं है, बल्कि यह झीलों, मंदिरों, पहाड़ों, व्यू पॉइंट्स और शांति से भरा एक पूरा अनुभव है। अगर आप पहली बार नैनीताल जा रहे हैं और चाहते हैं कि कोई भी जगह छूटे नहीं, तो यह ब्लॉग आपके लिए Complete Travel Guide है। 🚆 काठगोदाम: यात्रा की शुरुआत काठगोदाम रेलवे स्टेशन नैनीताल का प्रवेश द्वार है। दिल्ली, लखनऊ और अन्य बड़े शहरों से यहाँ सीधी ट्रेन मिल जाती है।       • समय : दिल्ली से काठगोदाम 7-8 घंटे [ रेल यात्रा ] स्टेशन के बाहर टैक्सी और बस आसानी से मिल जाती हैं। नोट : 1. ज्यादा सुबह यात्रा करते हैं या रात्रिकालीन में तो इसका ध्यान रखे की चालक मानसिक रूप से स्वस्थ तथा अनुभवी चालक होना चाहिए ताकि यात्रा में जोखिम का खतरा कम रहे । कोशिश करें की यात्रा दिन में करें।  2. उल्टी करने वालें व्यक्ति यात्रा शुरू करने से पहले उल्टी नहीं होने वाली दवाई आधा घंटा पहले खाकर । बिना डरें यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं।  🛕 1. कैंची धाम (Neem Karoli Baba Mandir) काठगोदाम से निकलते ही रास...

मेरी गंगा भाग - 2 ( लघु कहानी)

 
आइए अब हम आपको कहानी के दूसरी कड़ी से रूबरू कराते हैं ।
     हम कार्यक्रम से लौटने के बाद गंगा से फिर कब मिलेंगे यह सोच रहा था । शायद गंगा मेरे नसीब में थी । बार - बार अचानक मिलना कह सकते हैं संयोग या मेरा नसीब था ।
          गंगा से जब भी उसके बारे में जिक्र करता ना जाने क्यों टाल देती । हमने अब ठान लिया की पता लगग कर रहेंगे आखिर मुझे क्यों नहीं बताना चाहती । मैंने ममता गृह के मैडम से गंगा के बारे में जानना चाहा तो एक अजीब बात सामने आयी ...।
गंगा करीब 25 - 26 वर्षों पहले एक रेड लाईट एरिया में मिली थी । उसके छोटे उम्र को देखते हुए उसे ममता गृह भेज दिया गया तब से उसका लालन - पालन यही पर हुआ और इसी ममता गृह में उसका बचपन बिता था । ये बात उससे उसकी मैडम भी छुपायी थी लेकिन उसके बार - बार पूछने पर उसे बता दी क्योंकि अब तो वह बच्ची नहीं रही । 
     खैर जिंदगी में जो होना हो उसे कोई टाल नहीं सकता । इंसान अपने कर्मों से बड़ा होता हैं ।   मैं कभी उसे अनाथ नहीं समझा । मुझे उससे प्यार उसकी मजबूरी या उसपर तरस खाकर नहीं । मुझे तो उससे उसी दिन प्यार हो गया था जिस दिन उसे पहली बार ममता गृह में देखा था अब तो मुझे उसके बारे में जानने के बाद उससे उतना ही प्यार कर रहा था जितना पहले । मैंने उसे दिल से चाहा था इसलिए सोच लिया उसे जाकर खुद बतायेंगे । यदि गंगा मुझे पसंद करती हैं तो अपने आप को खुशनसीब समझेंगे की गंगा जैसी लड़की मुझे मिली ।
      आखिर वह घड़ी आ गयीं हम गंगा से मिलने के लिए सोच ही रहे थे की गंगा  के तरफ से मुझे गंगा फाउंडेशन के वार्षिकोत्सव में विशेष अतिथि के रुप में बुलाया गया क्योंकि उस समय तक मैं अपने क्षेत्र का एक उभरता युवा उद्यमी के साथ - साथ एक समाजिक कार्यक्राता भी बन गया था ।
    हमने उस दिन गंगा को बहुत खुश देखा । बच्चों को बहुत खुश देखना चाहती थी । उसे हर वह प्यार देना चाहती थी जो हर बच्चों के नसीब में हैं । माँ और पिता दोनों का फर्ज अच्छे से निभाती थी । फिर कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बोल दिया । गंगा क्या तुम मुझसे शादी करोगी ? पहले तो गंगा चुप रही लेकिन थोड़ी देर के बाद हँसकर बोली रणवीर हमारी दुनिया इन बच्चों में हैं और मैं नहीं चाहती की इन बच्चों को छोड़कर जाना पड़े |
         मैंने गंगा से साफ - साफ कह दिया । गंगा मैं भी चाहता हूँ की शायद तुम्हारे चलते मैं भी इन बच्चों के साथ बंध जाऊँ । मैं चाहता हूँ की कंपनी से मुझे समय मिलें तो तुम्हारे साथ इन बच्चों के खुशियों में भागीदारी बनू । हमें तुम्हारी दुनिया मंजूर हैं और इस तरह अपने गंगा के साथ प्यार के बंधन में बंध गया ।
      ✍ © अमलेश
धन्यवाद ..!!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत में अधिकतर कृषकों के लिए कृषि जीवन - निर्वाह का एक सक्षम स्त्रोत नहीं रही हैं । क्यों ?

डिजिटल गर्ल फ्रेंड( Digital Girlfriend )

शिक्षा का राजनीतिकरण (Politicization Of Education)

किसानों के बिना न्यू इंडिया का सपना अधूरा है ।