नैनीताल यात्रा

चित्र
  नैनीताल यात्रा: नैनीताल में घूमने लायक सभी जगहों की पूरी जानकारी नैनीताल सिर्फ़ एक हिल स्टेशन नहीं है, बल्कि यह झीलों, मंदिरों, पहाड़ों, व्यू पॉइंट्स और शांति से भरा एक पूरा अनुभव है। अगर आप पहली बार नैनीताल जा रहे हैं और चाहते हैं कि कोई भी जगह छूटे नहीं, तो यह ब्लॉग आपके लिए Complete Travel Guide है। 🚆 काठगोदाम: यात्रा की शुरुआत काठगोदाम रेलवे स्टेशन नैनीताल का प्रवेश द्वार है। दिल्ली, लखनऊ और अन्य बड़े शहरों से यहाँ सीधी ट्रेन मिल जाती है।       • समय : दिल्ली से काठगोदाम 7-8 घंटे [ रेल यात्रा ] स्टेशन के बाहर टैक्सी और बस आसानी से मिल जाती हैं। नोट : 1. ज्यादा सुबह यात्रा करते हैं या रात्रिकालीन में तो इसका ध्यान रखे की चालक मानसिक रूप से स्वस्थ तथा अनुभवी चालक होना चाहिए ताकि यात्रा में जोखिम का खतरा कम रहे । कोशिश करें की यात्रा दिन में करें।  2. उल्टी करने वालें व्यक्ति यात्रा शुरू करने से पहले उल्टी नहीं होने वाली दवाई आधा घंटा पहले खाकर । बिना डरें यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं।  🛕 1. कैंची धाम (Neem Karoli Baba Mandir) काठगोदाम से निकलते ही रास...

डिजिटल गर्ल फ्रेन्ड भाग - 2 (Digital Girlfriend Part -2 )

     बात उस समय की हैं जब चांदनी और सूरज काँलेज के बाद एक - दूसरे से बिछड़ कर अलग हो जाते हैं ।
                 सूरज अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए दूसरे शहर चला जाता हैं जहाँ उसकी नौकरी लगीं रहती हैं लेकिन कुछ वर्षों के बाद वहाँ उसका मन नहीं लगता हैं क्योंकि उसे तो अपने सपने की फिक्र थी फिर क्या हैं वह नौकरी छोडकर अपने शहर वापस  आने का प्लान बनाता हैं जहाँ उसका सपना हकीकत में बदलने वाला था।
            कुछ दिनों के बाद वह नौकरी छोडकर अपने शहर वापस आने के लिए  ट्रेन में टिकट लेकर चल देता हैं अपने मंजिल की ओर तभी रास्ते में उसे अपने नोवल की याद आती हैं तो फिर सोचता हैं की खाली बैठने से ट्रेन में समय पास नहीं हो रही हैं बहुत बोरिंग महसूस हो रही हैं इससे अच्छा हैं की अपना नोवल पढ़ता हूँ बहुत दिन हो गया लिखे हुए फिर वह अपना नोवल पढ़ने में व्यस्त हो जाता हैं कुछ घंटों के बाद वह अपने शहर में आ जाता हैं । घर जाकर अपने माता - पिता को बताता हैं कि मैं जो करने जा रहा हूँ वह सही हैं जो मैंने आपको नौकरी छोड़ने के समय फोन पर बताया था फिर क्या था कुछ दिनों तक परिवारों में मतभेद रहता हैं लेकिन कुछ दिनों के बाद सब मान जाते है और सूरज का हौसला बढाते हैं बेटा जो भी करना सबसे अच्छा करना ।
 
   उसने मेहनत करना शुरू कर दिया और देखते देखते उसकी कंपनी देश के नामी कंपनियों को टक्कर देने लगी और फिर विदेश के नामी बैंक ने उसमें निवेश किया और उसकी कंपनी रफ्तार पकड़ ली अब सूरज अपने सपने को पूरा कर लिया था फिर उसने सोचा क्यों ना अपना नोवल Publisher के पास छपने के लिए भेजता हूँ , उसने अपना नोवल Publisher के पास छपने के लिए भेज देता हैं कुछ दिनों के बाद नोवल छप कर आती हैं लेकिन पाठकों के द्वारा पसंद नहीं किया जाता हैं वह मायूस हो जाता हैं और उसने अपने सारे नोवल को घर के एक कोने मे रख देता हैं ।
    इधर बेटा के सपने पूरा हो जाने के बाद माता - पिता बहुत खुश हो जाते हैं और चाहते हैं बेटा अब तो शादी कर लो अब अपना सपना पूरा कर लिया । माता - पिता की बात उसने मान कर हाँ बोल दिया कुछ दिनों के बाद माता - पिता ने लड़की देखी उन्हें पसंद आयी जिसे सूरज भी देख कर हाँ बोल दिया कुछ दिनों के बाद धूमधाम से शादी हुई और वह परिवारिक बंधन में बंध गया ।
शादी के कुछ वर्ष बाद सूरज की पत्नी ( रूचि ) ने उसके कुछ नोवल पढ़े ( जिसे सूरज ने अपने काँलेज के दिनों में लिखा था ) उसे बहुत अच्छा लगा उसने तुरंत सूरज से बात की
रूचि - अरे सुनिए ना आपने जो नोवल लिखी थी उसे हमने पढ़ा हैं बहुत अच्छी हैं
सूरज - आपको कहाँ से मिल गया ? , मुझे तो पता ही नहीं था कि आपको भी नोवल में इतना Intrest हैं ।
रुचि - हाँ लेकिन थोड़ा बहुत पढ़ लेती हूँ और लिख भी लेती हूँ आपने तो बहुत अच्छी कहानी लिखी हैं इस नोवल मे इसे कब लिखा ?
सूरज - इसे हमने अपने काँलेज के दिनों में लिखा था ।मेरी पहली नोवल प्रकाशित हुई लेकिन अच्छा response नहीं मिला इसलिए इसे छापने के लिए नहीं भेजा ।
रुचि - आप ये सब बात भुल जाये और इसे छापने के लिए भेजे मुझे उम्मीद हैं जरूर अच्छा respons मिलेगा ।
रूचि - अरे मेरी श्रीमती जी , जरा रूकीए मैं भेजता हूँ इससे पहले आप अपना नाम लिख लीजिए Writer के स्थान पर और मेरा नाम Co -Writer मे रहने दीजिए क्योंकि हमसे ज्यादा योगदान आपका हैं हमने तो केवल लिखा था लेकिन पूरा आपने की । आपने इसे कूड़ेदान से बाहर निकाल कर  पूरा किया वरना हम बिजनस मे इतने घुल गये हैं कि इसे भुल ही गये थे कहीं घर के एक कोने में पड़ा रहता आपने इसके मूल्यों को जाना ।
रूचि - लिजीए मैंने इसे पूरा कर दिया अब आप देर ना करें । इससे पहले आप जाए मैं आपकी मुँह मीठा करा देती हूँ ।
                  ये बोल तुरंत कमरे मे से मिठाई की डिब्बे लाकर और तुरंत सूरज के तरफ बढ़ाती हैं।
रुचि - आप मुँह मीठा कर लिजीए मुझे पता था आप नहीं कहेंगे इसलिए पहले से मिठाई माँगा कर रखी थी
सूरज - मैं तो खा लूँगा लेकिन पहले आप का मुँह मिठा करा दूँ ।
  रूचि - लिजीए मैंने खा लिया ।
सूरज - लिजीए श्रीमती जी मैंने भी खा लिया ।
              फिर दोनों मे बात खत्म होती है और सूरज आफिस के लिए निकल जाता हैं आफिस आकर और अपने कंपनी के मीटिंग खत्म कर Publisher से मिलने जाता हैं ।
                       इसकी अगली कड़ी पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहे तुरंत इसकी अगली कड़ी प्रकाशित होगी ।
✍ अमलेश कुमार ' प्रसाद '

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत में अधिकतर कृषकों के लिए कृषि जीवन - निर्वाह का एक सक्षम स्त्रोत नहीं रही हैं । क्यों ?

डिजिटल गर्ल फ्रेंड( Digital Girlfriend )

शिक्षा का राजनीतिकरण (Politicization Of Education)

किसानों के बिना न्यू इंडिया का सपना अधूरा है ।